LPL 2024: फ्लेचर के अर्धशतक पर हेल्स का अर्धशतक पड़ा भारी, गाले ने कैंडी को 8 विकेट से रौंदा

Updated: Wed, Jul 10 2024 23:03 IST
Image Source: Google

लंका प्रीमियर लीग, 2024 ( Lanka Premier League, 2024) के 14वें मैच में गाले मार्वल्स (Galle Marvels) ने एलेक्स हेल्स (Alex Hales) के अर्धशतक के दम पर कैंडी फाल्कंस (Kandy Falcons) को 8 विकेट से रौंद दिया। कैंडी की तरफ से आंद्रे फ्लेचर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। 

कैंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से फ्लेचर ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 43 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 14 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। 

फ्लेचर और चंदीमल ने पहले विकेट के लिए 54(26) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। एंजेलो मैथ्यूज ने 15 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया। रमेश मेंडिस ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाये। गाले की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रभात जयसूर्या ने अपनी झोली में डालें। ड्वेन प्रिटोरियस के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट इसुरु उदाना, कविंदु नदीशान और महीश तीक्ष्णा ने लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ने मैच को 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर और 188 रन बनाकर जीत लिया। गाले की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेल्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 55 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 86* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भानुका राजपक्षे ने 26 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। हेल्स और राजपक्षे ने तीसरे विकेट के लिए 81(47)* रन की साझेदारी निभाई। कप्तान निरोशन डिकवेला ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाये। कैंडी की तरफ से कप्तान वानिंदु हसरंगा और फ्लेचर ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

गाले मार्वल्स की प्लेइंग XI: निरोशन डिकवेला (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, भानुका राजपक्षे, टिम सीफर्ट, जनिथ लियानागे, सहान अराचिगे, ड्वेन प्रिटोरियस, इसुरु उदाना, कविंदु नदीशान, महीश तीक्ष्णा, प्रभात जयसूर्या। 

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

कैंडी फाल्कंस की प्लेइंग XI: दिनेश चंदीमल (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हारिस, कामिंडु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, कविंदु पथिरत्ने, शोरफुल इस्लाम, कसुन राजिथा।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें