आर प्रेमदासा स्टेडियम में यहां खेले गए लंका प्रीमियर लीग 2021 के मैच में गाले ग्लेडियेटर्स के खिलाफ कोलंबो स्टार्स 41 रन से जीत हासिल करने में सफल रही। टीम के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के के साथ 57 गेंदों में 73 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाले ग्लेडियेटर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेलकर स्टार्स के गेंदबाज नवीन के ओवर में कैच थमा बैठे। नवीन ने 3.5 ओवर में तीन विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। जवाब में ग्लेडियेटर्स 16.5 ओवर में दस विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई जिससे स्टार्स 41 रन से मैच जीत गया।

Advertisement

दो दिनों में उनकी लगातार दूसरी हार हुई। कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। लेकिन उन्हें गाले ग्लेडियेटर्स के शेष बल्लेबाजी क्रम से कोई समर्थन नहीं मिला।

सीकुगे प्रसन्ना, जिन्होंने 23 रन देकर 2 विकेट लिए और रवि रामपॉल ने 34 रन देकर 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार