लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के पास सोमवार (23 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

पूरन ने टी-20 क्रिकेट में खेले गए 384 मैच की 358 पारियों में 8642 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 599 छक्के जड़े हैं। एक छक्का जड़ते ही वह टी-20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। टी-20 क्रिकेट में अभी तक यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड औऱ आंद्रे रसेल ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल- 1056 छक्के (455 पारी)

कीरोन पोलार्ड- 908 छक्के (617 पारी)

आंद्रे रसेल- 733 छक्के (466 पारी)

Advertisement

निकोलस पूरन- 599 छक्के (358 पारी)

पूरन ने आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलते हुए 29 पारियों में 42.85 की औसत और 175.97 की स्ट्राईक रेट 857 रन बनाए हैं। पूरन अगर 96 रन बना लेते हैं तो वह लखनऊ की टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्कस स्टोइनिस (952 रन) औऱ क्विंटन डी कॉक (901 रन) को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में केएल राहुल (1410 रन) पहले नंबर पर है। 

बता दें कि पूरन उन पांच खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने उनको अपने साथ बनाए रखने के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए लखनऊ की संभावित इलेवन

अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार