आईपीएल 2023 के 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था जहां मैच खत्म होने के बाद नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच काफी कहासुनी देखने को मिली थी। इतना ही नहीं विराट कोहली लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर से भी जा भिड़े थे और मामला काफी बढ़ गया था जिसके बाद खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा था।

Advertisement

इस घटना के बाद अफगानी खिलाड़ी नवीन-उल-हक को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन हर फैन इस घटना के बारे में उनका रिएक्शन जानना चाहता था और आखिरकार उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में स्लेजिंग के ऊपर अपना बयान दिया है। नवीन ने अवेश खान के साथ एक मज़ेदार बातचीत के दौरान ये कहा कि वो स्लेज करना पसंद नहीं करते हैं और ये उनकी आदत में नहीं है।

Advertisement

कोहली और नवीन दोनों पर उनकी ऑन-फील्ड हरकतों के लिए जुर्माना लगाया गया था, साथ ही गौतम गंभीर पर भी विराट के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी और उन्हें भी 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना देना पड़ा था। जब आवेश ने नवीन उल हक से स्लेजिंग को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने अपने जवाब में कहा, "मैं किसी को सामने से स्लेज नहीं करता, ये मेरी आदत नहीं है।"

आवेश का इशारा विराट कोहली वाली भिड़ंत पर ही था पर नवीन इस घटना के बारे में बात ना करके एक पुराने किस्से का जिक्र करते हुए दिखे। इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिएक्ट भी कर रहे हैं। खैर अब लखनऊ और आरसीबी की टक्कर शायद इस सीजन में दोबारा नहीं होगी ऐसे में फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं औऱ तब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये खिलाड़ी मैदान में उतना ही अग्रेशन दिखाते हैं या इस घटना को भूलकर आगे बढ़ते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार