पिछले दो आईपीएल सीज़न में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही है लेकिन प्लेऑफ से आगे जाने में ये टीम नाकाम रही है। पिछले सीज़न की बात करें तो इस टीम की नाकामी में कई सारे फैक्टर्स थे और युवा दीपक हुड्डा का खराब फॉर्म भी इस टीम के लिए सिरदर्द बना रहा। हुड्डा को इस टीम ने हर पोजिशन पर ट्राई किया लेकिन हुड्डा फ्लॉप ही साबित हुए लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या हुड्डा इस सीज़न में अपनी टीम के भरोसे पर खरे उतर पाएंगे?

Advertisement

इस सवाल का जवाब तो हमें आने वाले कुछ दिनों में मिल ही जाएगा लेकिन जिस तरह से लखनऊ के नए हेड कोच जस्टिन लैंगर खिलाड़ियों पर मेहनत कर रहे हैं और खासकर दीपक हुड्डा पर वो भरोसा जता रहे हैं उसे देखकर ऐस लगता है कि अगर हुड्डा इस सीज़न में धमाल मचाने में सफल रहे तो इसका श्रेय लैंगर को ही जाएगा क्योंकि लैंगर इस खिलाड़ी की काबिलियत पर काफी भरोसा जता रहे हैं और वो इस समय हुड्डा के साथ काफी मेहनत करते हुए भी दिख रहे हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि लैंगर हुडा को पिच पर ले जाकर बैटिंग के गुर सिखा रहे हैं। इस एक मिनट 18 सेकेंड लंबे वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और वो कमेंट्स के जरिए हुड्डा को आगामी आईपीएल सीज़न के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि लखनऊ की टीम इस सीज़न की शुरुआत 24 मार्च राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से करेगी। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। खबरों की मानें तो कप्तान केएल राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल को क्विंटन डी कॉक के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने की उम्मीद है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ इस सीज़न में कितना लंबा सफर तय कर पाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार