आईपीएल 2022 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में भी केएल राहुल का बल्ला जमकर बरसा और आउट होने से पहले उन्होंने 51 गेंदों में 77 रन बना दिए। हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए उसने ललित यादव को सोशल मीडिया पर ज़ीरो से हीरो बना दिया।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि राहुल मौजूदा सीज़न का तीसरा शतक भी लगा देंगे लेकिन ललित यादव ने बाउंड्री पर करिश्माई कैच पकड़ते हुए राहुल की पारी पर विराम लगा दिया। ये घटना 19वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई जब शार्दुल ठाकुर की गेंद पर राहुल ने कवर की तरफ फ्लैट छक्का मारने की सोची और गेंद रॉकेट की रफ्तार से जा रही थी और लगा कि शायद ये छक्का हो जाएगा लेकिन ललित ने सही समय पर सुपरमैन वाली छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया।

Advertisement

उनके इस कैच पकड़ने से पहले उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा था क्योंकि इस मैच की शुरुआत में ललित ने अपनी ही गेंद पर राहुल का मुश्किल कैच छोड़ा था और इसके बाद उन्होंने बाउंड्री पर मार्कस स्टोइनिस का आसान सा कैच छोड़ा था, ड्रॉप तो ड्रॉप जब गेंद उनकी तरफ जा रही थी तो वो फील्डिंग में भी कफी ढीले नज़र आए लेकिन ये कैच पकड़कर उन्होंने भरपाई कर दी।

इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर इस मैच की बात करें तो कप्तान केएल राहुल के अलावा युवा दीपक हुडा ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार