Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइंटस के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने शुरुआती छह मुकाबलों में से 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं बात करें अगर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम की तो मौजूदा चैंपियन जीटी ने अब तक पांच मुकाबलें खेले हैं जिसमें उन्हें तीन मैचों में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाए हैं। मेयर्स ने 6 इनिंग में 219 रन बनाए हैं। वहीं टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ मार्क वुड हैं। इस गन गेंदबाज़ ने 4 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।

गुजरात टाइटंस के टॉप रन स्कोरर शुभमन गिल हैं। गिल ने 5 इनिंग में 228 रन ठोके हैं। टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ राशिद खान हैं जिन्होंने 5 मैचो में 11 विकेट झटके हैं।

LSG vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 22 अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

LSG vs GT: Pitch Report

यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 157 रन है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमें लखनऊ ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने आखिरी ओवर में 3 गेंद रहते लक्ष्य तक पहुंचकर 2 विकेट से जीत हासिल कर ली थी।

LSG vs GT Head-to-Head

कुल - 02
गुजरात टाइटंस - 02
लखनऊ सुपर जायंट्स - 00

LSG vs GT: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Dream 11 Team

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, काइल मेयर्स
गेंदबाज़ - मोहम्मद शमी, आवेश खान, राशिद खान

Lucknow Super Giants Probable Playing XI

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा

Gujarat Titans Probable Playing XI 
 
ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार