विराट कोहली के साथ भिड़ंत के बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक दो सप्ताह तक एक्शन से दूर रहे लेकिन जब 16 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वो खेलने उतरे तो फैंस ने उन्हें फिर से उस घटना की याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जो आरसीबी के खिलाफ 1 मई के दिन देखने को मिली थी। मुंबई के खिलाफ मैच में नवीन उल हक ने 19वें ओवर में उन्होंने 19 रन लुटाकर विलेन बनने की तैयारी कर ली थी लेकिन मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच के दौरान कई बार फैंस नवीन उल हक को विराट कोहली के नाम से चिढ़ाते हुए दिखे। जब पावरप्ले में नवीन अपना दूसरा ओवर करने के लिए आए तो फैंस ने विराट कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए। तभी इस ओवर में रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर फैंस को खुश होने का एक और मौका दे दिया। नवीन की गेंद को बाउंड्री के पार जाते देख फैंस एक बार फिर से कोहली, कोहली के नारे लगाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

1 मई के दिन आरसीबी और लखनऊ का जो मुकाबला खेला गया था उसमें विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। इन दोनों के बीच तनातनी को देखने के बाद फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि किसी तरह इन दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में भी एक मुकाबला देखने को मिल जाए। अगर ऐसा होता है तो फैंस को एक बार फिर से कांटे की टक्कर के साथ-साथ भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है।

अगर लखनऊ और मुंबई के बीच हुए मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत के बाद लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। लखनऊ का आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होना है और अगर क्रुणाल पांड्या की टीम ने वो मैच भी जीत लिया तो हो सकता है कि वो नंबर दो पर भी फिनिश कर जाएं और अगर ऐसा हुआ तो उन्हें फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस हार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि अब उन्हें अपना आखिरी लीग मैच एक बड़े अंतर से जीतना तो होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार