LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरूआत खराब रही और 11 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए।
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर नंबर 2 बल्लेबाज आयुष बदोनी के रूप में पहला झटका लगा,जो रनआउट हुए। इसके बाद नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया।
बदोनी, पंत और मार्करम, तीनों ही खिलाड़ी 0 पर आउट हुए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब एक पारी में नंबर 2, 3 और 4 का बल्लेबाज 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं।
बता दें कि मौजूदा सीजन में तीनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है और मार्करम, बदोनी और पंत ने क्रमश 162 रन,बदोनी ने 148 रन और पंत ने 144 रन बनाए हैं।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्ग।
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जाइंट्स इम्पैक्ट सब्स: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद