Lucknow Super Giants IPL 2025 Full Schedule: बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। 2008 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमों के बीच सीजन का ओपनिंग मैच होगा। 

Advertisement

ऋषभ पंत की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना पहला मैच 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के अपने पहले दो सीजन में लखनऊ की टीम लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रही और एलिमिनेटर हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पिछले सीजन में लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी।

Advertisement

लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्लीफायर 2 और फाइमल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

बता दें कि पंत को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह ऑक्शन के इतिहास से सबसे महंगे खिलाड़ी बने। 

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 24 मार्च - विशाखापत्तनम

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 27 मार्च - हैदराबाद

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स - 7:30 बजे - 1 अप्रैल - लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - 7:30 बजे - 4 अप्रैल - लखनऊ

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 3:30 बजे - 6 अप्रैल - कोलकाता

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस - 3:30 बजे - 12 अप्रैल - लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 7:30 बजे - 14 अप्रैल - लखनऊ

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 19 अप्रैल - जयपुर

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 7:30 बजे - 22 अप्रैल - लखनऊ

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 3:30 बजे - 27 अप्रैल - मुंबई

Advertisement

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 4 मई - धर्मशाला

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7:30 बजे - 9 मई - लखनऊ

गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - 7:30 बजे - 14 मई - अहमदाबाद

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - 7:30 बजे - 18 मई - लखनऊ

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार