India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मंयक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। मंयक अग्रवाल ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट होने से पहले शानदार 60 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

लेकिन, 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह एनगिडी का शिकार हो गए। इसके बाद लुंगी एनगिडी ने अगली ही गेंद पर एक और विकेट ले लिया। मयंक की जगह आए चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। लुंगी की यह बॉल चौथे स्‍टंप पर गुड लेंथ की थी जिसे पुजारा ने डिफेंस करने का प्रयास किया था क्योंकि यह उनकी पहली गेंद थी।

Advertisement

पुजारा ऐसा करने में कामयाब ना हो सके और बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद थाई पैड पर लगी और शॉर्ट लेग की ओर उछली। वहां पर खड़े फील्डर ने फुर्ती दिखाते हुए कैच लपक लिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। हालांकि, इस बार विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोशिश करेगी कि वह इतिहास रचे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करे। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार