26 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने आईपीएल में मुंबई इंडिया के कोच पद पर सफल रहने के बाद अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइटंस के लिए लिए कोच की भूमिका निभाएगें। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
महेला जयवर्धने 2 साल के लिए खुलना टाइटंस के कोच पद पर रहेगें। आपको बता दें कि इससे पहले जयवर्धने बीपीएल में खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं। पिछले बीपीएल सीजन में महेला ढ़ाका डायनामाइट की टीम के तरफ से खेल चुके हैं।
गौरतलब है कि इस साल आईपीएल में महेला मुंबई इंडियंस के कोच थे और आईपीएल 2017 का खिताब दिलाने में महेला का खास योगदान भी रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खास रणनीति बनाई थी जो सफल रही थी।
इतना हीं नहीं सचिन ने आईपीएल फाइनल के बाद बातचीत करते हुए कहा था कि महेला ने फाइनल के दिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को आखिरी ओवर के ब्रेंक में जो स्पीज दी थी वो शानदार थी। ऐसे में अब महेला जयवर्धने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोच बनकर खुलना टाइटंस की टीम का उद्धार करना चाहेगें।