कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने पिता,घर में आयी 'नन्हीं परी'

Updated: Wed, Feb 11 2015 00:23 IST

6 फरवरी/गुड़गांव (CRICKETNMORE) । क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप से एक हफ्ते पहले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज एक नन्हीं परी के पिता बन गए। उनकी पत्नी साक्षी ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में आज शाम करीब चार बजे बेटी को जन्म दिया। 33 साल के कप्तान कूल धोनी की पहली संतान हैं। एमएस धोनी और साक्षी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। 

धोनी के परिवार से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि बच्चे का वजन 2.5 किलो के आसपास है और मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक है। परिवार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप की तैयारियां कर रहे धोनी तक यह खुशखबरी पहुंचा दी गई है। धोनी के मात-पिता और परिवार के अन्य लोग सुबह से ही फोर्टिस अस्पताल में मौजूद थे।

बच्ची का जन्म मार्च में होना था लेकिन समय से एक महीने पहले ही साक्षी ने बच्ची को जन्म दिया। शायद धोनी की बेटी भी वर्ल्ड कप की शुरूआत मिस नहीं करना चाहती थी। 

(Team Cricketnmore)

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें