टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। इस बीच गौतम गंभीर की सादगी पर एक्ट्रेस माहिका शर्मा फिदा हो गई हैं। मिस टीन नॉर्थईस्ट इंडिया रह चुकीं माहिका शर्मा ने खुलासा किया कि गौतम गंभीर उनके क्वारंटाइन क्रश हैं और वह उनपर पूरी तरह से फिदा हो गई हैं।

Advertisement

एक जाने माने वेब पोर्टल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक माहिका शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत के दौरान कहा, 'हर समय अकेले रहना उबाऊ है और वह भी तब जब आप सिंगल हों और किसी रिलेशनशिप में ना हों। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी मेरे बचपन के क्रश थे लेकिन भारतीय राजनेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की तस्वीरें देखने के बाद अब मुझे इस पर पछतावा है।'

Advertisement

माहिका शर्मा ने आगे कहा, 'गौतम गंभीर शादीशुदा हैं और मैं उसका सम्मान करती हूं लेकिन इस बात से मैं बिल्कुल भी इनकार नहीं करूंगी कि वह मेरा क्वारंटाइन क्रश थे।' मालूम हो कि गौतम गंभीर ने 2011 में गुड़गांव की लड़की नताशा जैन से शादी की थी। गौतम गंभीर के 2 प्यारी बच्चियां भा हैं। गौतम गंभीर को अक्सर अपने परिवार संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस माहिका शर्मा को फेमस टीवी शोज 'पुलिस फैक्ट्री', 'रामायण' और 'एफआईआर' में देखा जा चुका है। वहीं कुछ समय पहले माहिका ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में भी रही थीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार