भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज इस समय एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में हैं। सिराज और बिग बॉस 13 की फेम माहिरा शर्मा के बारे में अफ़वाह है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, मीडिया में चल रही इन अफवाहों पर माहिरा की मां का रिएक्शन भी आ गया है और उन्होंने इन अफ़वाहों का खंडन करते हुए कहा है कि चूँकि उनकी बेटी एक सेलिब्रिटी है, इसलिए लोग उसे किसी से भी जोड़ देते हैं।

Advertisement

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, माहिरा और सिराज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जोड़े के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को जान रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फ़ॉलो भी कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट पर उनकी बेटी सिराज के साथ डेटिंग की खबरें आने के बाद, सानिया शर्मा ने टाइम्स नाउ से कहा, "क्या? ये क्या बोल रहे हैं आप। ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग तो कुछ भी बोलते हैं। अभी मेरी बेटी सेलिब्रिटी है तो लोग अपना मुंह खोलेंगे किसी से भी उसका नाम जोड़ देंगे, तो हम क्या उसे मान ले। ये खबर पूरी तरह से झूठ है।''

Advertisement

कुछ दिनों पहले मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले के 29 वर्षीय क्रिकेटर सिराज को डेट करने की अफवाह थी। अफ़वाहों के वायरल होने के बाद, ज़नाई और सिराज ने अपने रिश्ते के बारे में अटकलों को बंद कर दिया और एक दूसरे को भाई-बहन कहकर संबोधित किया। वहीं, अगर माहिरा शर्मा की बात करें तो वो इससे पहले बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं।

इन दोनों को टीवी रियलिटी शो में प्यार हो गया था, लेकिन 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया। बिग बॉस के बाद माहिरा कई म्यूज़िक वीडियोज़ में नजर आईं और अभी भी वो कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस बीच सिराज के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर माहिरा की तरफ से भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार