आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिंड़त राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) से होने वाली है। मुंबई के लिए बीते सीजन की ही तरह ये सीजन भी काफी निराशाजनक रहा है और अब अगर उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो रोहित शर्मा की टीम को संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स को हराना ही होगा।

Advertisement

इस बड़े मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और प्रैक्टिस सेशन में एक दूसरे के साथ मस्ती भी की। इस दौरान राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चहल रोहित के पास जाने से पहले ही भविष्यवाणी कर देते हैं कि उन्हें गाली पड़ेगी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर की गई इस वीडियो की शुरुआत में चहल कहते हैं, 'मैं जा रहा हूं गाली खाने।' इसके बाद वो रोहित के पास जाकर उन्हें गले लगा लेते हैं। वहीं, चहल मस्ती करते हुए कोल्डड्रिंक उनके कपड़ों पर गिरा देते हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक होता है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स करते हुए लिख रहे हैं कि इसका बदला रोहित तुमसे मैच में लेगा।

आपको बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला रोहित शर्मा के लिए बेहद खास भी होने वाला है क्योंकि वो इसी दिन अपना 36वां जन्मदिन भी मना रहे हैं और साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 10 साल भी पूरे कर लिए हैं। ऐसे में रोहित शर्मा इस मुकाबले को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 8वें स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है ऐसे में इस मुकाबले का अंक तालिका पर बहुत असर पड़ने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार