LNS-W vs MSG-W, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 के तीसरे मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंदन स्पिरिट को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए सुपर जायंट्स ने लंदन स्पिरिट को सिर्फ 80 रन पर समेट दिया और फिर शानदार बल्लेबाजी कर महज 59 गेंदों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का तीसरा मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लंदन स्पिरिट की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 91 गेंदों में सिर्फ 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लंदन स्पिरिट की ओर से कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। मारिज़ैन कप्प ने सबसे ज्यादा 12 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके अलावा चारिस पावेली ने 9 गेंदों में 13 रन और कप्तान चार्ली डीन ने 17 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। हाल ये था कि टीम की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं थी।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से रियाना मैक्डोनाल्ड-गे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 गेंदों में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, मैटलन ब्राउन और ग्रेस बैलिंगर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

81 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। सलामी बल्लेबाज और कप्तान मेग लैनिंग ने 24 गेंदों में 21 और स्मृति मंधाना ने 14 गेंदों में 17 रन जोड़े।

इसके बाद मध्यक्रम में पेज स्कोलफील्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 22 रन की पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने भी शानदार फिनिश करते हुए सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 15 रन ठोक दिए। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 59 गेंदों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 41 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत अपने नाम की।

Also Read: LIVE Cricket Score

लंदन स्पिरिट की ओर से गेंदबाजी में मारिज़ैन कप्प ने 2 विकेट लिए, जबकि हन्ना रेनी को 1 सफलता मिल पाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार