विजयनगरम, 12 नवंबर| कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 129) की बेहतरीन शतकीय पारी के कारण कर्नाटक ने यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में पहले बल्लबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर सर्विसेस को 20 ओवरों में सात विकेट पर 170 रनों पर सीमित कर 80 रनों से जीत हासिल की।

Advertisement

यह भारत के इस घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। कर्नाटक से पहले मुंबई ने 21 फरवरी 2019 को सिक्किम के खिलाफ चार विकेट पर 258 रन बनाए थे और आंध्र प्रदेश ने दो मार्च 2019 को चार विकेट पर 252 रन अपने स्कोरबोर्ड पर टांगे थे।

Advertisement

पांडे ने इस मैच में 54 गेंदों पर 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से 129 रनों की पारी खेली। उनके अलावा देवदूत पडीकल ने 43 गेंदों पर 75 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए।

सर्विसेस ने कोशिश तो बहुत की लेकिन पहाड़ जैसा स्कोर होने के कारण वह पूरी तरह से विफल रही। उसके लिए रवि चौहान ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पालीवाल ने नाबाद 46 रन बनाए।

कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल ने पांच विकेट अपने नाम किए। कृष्प्पा गौतम और वी. कौशिक ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार