2 दिसंबर,नई दिल्ली।  मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने अंतिम गेंद पर तमिलनाडु को एक रन से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। टूनार्मेंट के इतिहास में कर्नाटक पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने खिताब का बचाव किया है।

Advertisement

तमिलनाडु ने रविवार रात यहां लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गवांकर सिर्फ 179 रन ही बना सकी। बाबा अपराजित और विजय शंकर ने क्रमश: 40 और 44 रनों की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी की।

अर्धशतक जड़कर मनीष पांडे कर्नाटक को मिली जीत के हीरो बने। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मनीष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में अर्धशतक मारने वाले पहले कप्तान बनए हैं। इससे पहले बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर सुरेश रैना ने 2015/16 में बनाया था। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार