इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक (Matthew Hoggard) ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। मार्कस ट्रेस्कोथिक जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड टीम को कई मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

Advertisement

मार्कस ट्रेस्कोथिक की प्लेइंग इलेवन में 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं उन्होंने अपनी टीम का कप्तान भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिग को बनाया है। मार्कस ट्रेस्कोथिक ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। 

Advertisement

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मार्कस ट्रेस्कोथिक की ऑल टाइम इलेवन में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। मार्कस ट्रेस्कोथिक की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर भी खासा भरोसा नहीं जताया है। इंग्लैंड की टीम से उन्होंने एलेस्टर कुक और जेम्स एंडरसन को अपनी टीम में शामिल किया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है मार्कस ट्रेस्कोथिक की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक, ग्रीम स्मिथ, रिकी पॉटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, वसीम अकरम, जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्गा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार