मार्क वुड को अक्सर हमने अपनी तेज़ गेंदों से बल्लेबाज़ को डराते हुए देखा है और वो अपनी रफ्तार से अक्सर कई नए रिकॉर्ड भी बनाते दिखे हैं। अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2022 के 33वें मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अपनी तेज़ रफ्तार से एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। मार्क वुड ने कीवी पारी के छठे और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली और उनकी ये गेंद टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे तेज़ गेंद भी बन गई।

Advertisement

उनकी ये गेंद इतनी तेज़ थी कि ग्लेन फिलिप्स का बल्ला आते-आते काफी देर हो गई और गेंद बल्ले का किनारा लेकर बाउंड्री के पार चली गई। फैंस भी वुड की इस तेज़ रफ्तार वाली बॉल को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

वुड से पहले इस टूर्नामेंट में सबसे तेज़ गेंद का रिकॉर्ड एनरिक नॉर्खिया के नाम था। नॉर्खिया ने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये गेंद डाली थी। जबकि नॉर्खिया के न्यूज़ीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन का नंबर आता है जिन्होंने 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। हालांकि, अब इन दोनों से आगे मार्क वुड आगे निकल चुके हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मार्क वुड का ये रिकॉर्ड कोई तोड़ पाता है या वुड खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ देते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड को अगर टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें ये मैच जीतना बेहद जरूरी होगा लेकिन अगर कहीं कीवी टीम ये मैच जीत गई तो ना सिर्फ न्यूज़ीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में इंग्लैंड से आगे निकल जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार