डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकों की बदौलत गुरुवार को एडिलेड ओवल में दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 89 ओवरों में 221/2 रन बना लिए हैं। लाबुशेन (95) और स्टीव स्मिथ (18) रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

Advertisement

इस मैच में लाबुशेन ने अपने बल्ले के अलावा अपनी ज़ुबान से भी फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस टेस्ट के पहले दिन लाबुशेन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 70वें ओवर में घटित हुई। ओली रॉबिन्सन के इस ओवर की आखिरी गेंद को लाबुशेन ने ब्लॉक कर दिया। गेंद को डिफेंस करने के बाद लाबुशेन ने भी माना कि ये शानदार गेंद थी। उन्होंने रॉबिन्सन की तारीफ करते हुए कहा, "ओह! ये अच्छी गेंद है।" लाबुशेन की ये तारीफ स्टंपमाइक में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि लाबुशेन की इस तारीफ को सुनकर रॉबिन्सन भी मुस्कुराते हैं। ये घटना पहले दिन ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले हुई थी। वहीं, पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले लाबुशेन को दूसरे दिन शतक का इंतज़ार होगा क्योंकि वो 95 रन बनाकर नाबाद हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार