एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं और अब कुल बढ़त 282 रन की हो गई है। इस टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की खराब बल्लेबाज़ी के अलावा मार्नस लाबुशेन भी सुर्खियों में रहे।

Advertisement

दरअसल, शॉर्ट लेग पर खड़े लाबुशेन ने ओली पोप का शानदार कैच पकड़ा और इसके बाद वो खुद को ही शाबाशी देने लगे। इस घटना का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

Advertisement

ये घटना 57वें ओवर की आखिरी बॉल पर घटित हुई जब नाथन लॉयन की गेंद पर ओली पोप लाबुशेन को कैच थमा बैठे। इसके बाद बाकी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लाबुशेन के पास बाद में आए उससे पहले वो खुद ही अपने आप को कैच पकड़ने की शाबाशी देते हुए दिखे।

इस जश्न को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। वहीं, अगर इस टेस्ट की बात की जाए तो चौथे दिन एक बार फिर लाबुशेन पर ही निगाहें होंगी और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार