11 फरवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में धमाकेदार पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  गुप्टिल ने 46 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली औऱ हेनरी निकल्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 16.3 ओवरों में 106 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

इस पारी के दौरान उन्होंने बतौर ओपनर न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुप्टिल ने के इस पारी के बाद बतौर न्यूजीलैंड ओपनर 6178 रन हो गए हैं। 

Advertisement

गुप्टिल ने इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज नैथन एश्टल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर ओपनर न्यूजीलैंड के लिए 6176 वनडे रन बनाए थे। 3604 रनों के साथ जॉन राइट इस लिस्ट में तीसरे और ब्रैंडन मैकुलम 3363 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

गुप्टिल का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा अर्धशतक था। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार