चार साल के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी-20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार वापसी की। नामीबिया के खिलाफ उनके 20 रन देकर 3 विकेट लेने से पता चला कि भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में लेकर कोई गलत फैसला नहीं किया। इंटरनेशनल क्रिकेट बिरादरी जानती है कि अश्विन एक क्लास बॉलर हैं और अपने दम पर मैच को पलट सकते हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी की प्रशंसा की है।

Advertisement

जब ब्लैक कैप अच्छी स्थिति में थे तब अश्विन ने दो विकेट लिए। गुप्टिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी चतुराई की प्रशंसा की।

Advertisement

गुप्टिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "वह एक क्लास और चतुर गेंदबाज हैं, वह हमेशा अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखते हैं। वह शायद ही कभी खराब गेंदें फेंकते हैं। उनको पढ़ना बहुत मुश्किल होता है।"

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में अश्विन ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने एक ही ओवर में मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (19 नवंबर) को रांची में खेला जाएगा। 1-0 से आगे चल रही मेजबान भारत इस मुकाबले में सीरीज जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार