आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का आगाज़ हो चुका है। एकतरफ पहले राउंड में जहां छोटी टीमें एक दूसरे से खेल रही हैं वहीं, बड़ी टीमें अभ्यास मैचों के ज़रिए अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में एक अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand) के बीच भी देखने को मिला।

Advertisement

इस मुकाबले में कंगारू टीम ने तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत से ज्यादा मार्टिन गुप्टिल द्वारा पकड़े गए कैच की चर्चा हो रही है। 35 साल के गप्टिल ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हक्का बक्का रह गया।

Advertisement

ये गुप्टिल का ही करिश्मा था कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। कंगारू टीम 159 रनों का पीछा कर रही थी और कंगारुओं को कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन टिम साउदी ने अपने पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेज दिया।

साउदी की गेंद वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की तरफ तेज़ी से जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि गेंद चौके के लिए चली जाएगी, लेकिन गेंद के रास्ते में सेकेंड स्लिप पर खड़े गप्टिल आ गए और उन्होंने सुपरमैन की तरह हवा में छलांग एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ लिया। इस कैच का वीडियो आईसीसी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार