दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवरटन के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आई। दोनों के पहले आप वाले कन्फ्यूजन में आसान कैच छूट गया और बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया।

Advertisement

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार (5 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के बीच कन्फ्यूजन ने आसान कैच को मुश्किल बना दिया।

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर समीर रिज़वी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हुई और हवा में काफी ऊंची चली गई। यह कैच गेंदबाज और मिड-ऑन के बीच गिरने वाला था, जहां ऋतुराज और ओवरटन दोनों पहुंचे।

लेकिन यहां दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले आप वाला कन्फ्यूजन हो गया। ओवरटन ने सोचा कि कप्तान कैच लेंगे, जबकि ऋतुराज ने इसे ओवरटन के लिए छोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि गेंद दोनों के बीच में गिर गई और रिज़वी को जीवनदान मिल गया। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए समीर रिज़वी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 31 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली। हालांकि इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। 

Advertisement

गौरतलब है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। CSK फिलहाल 6वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 7वें स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते CSK आगे है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार