क्रिकेट के भगवान ने पेस को दी जन्मदिन की बधाई

Updated: Fri, Jun 17 2016 16:51 IST

मुम्बई, 17 जून (CRICKETNMORE): महान क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को उनके 43वें जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही रियो ओलम्पिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। रियो ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होना है और पेस इसमें पुरुष युगल मुकाबलों में रोहन बोपन्ना के साथ चुनौती पेश करेंगे।

सचिन ने ट्वीट करके कहा, "जन्मदिन की बधाई लिएंडर। आपके लिए यह साल काफी अच्छा रहा। अब चलो रियो में तिरंगा लहराएं।"

पेस ने हाल ही में स्विस स्टार मार्टिना हिंगिस के साथ फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।

पेस अब तक कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह 1996 के अटलांटा ओलम्पिक में भारत के लिए कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।

यहां पढ़े सचिन का वो ट्वीट जिसमे उन्होंने लिएंडर पेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें