नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)। अपनी घरेलू सरजमी पर हार से मायूस दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में कल यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के साथ फिरोजशाह कोटला पर लगातार नौ हार के क्रम को तोड़ने के इरादे के साथ उतरेगी।


जरूर जाने⇒ गंभीर के बाद आईपीएल में रोहित शर्मा ने जड़ा है सर्वाधिक अर्धशतक 

आईपीएल के पिछले टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर रहे डेयरडेविल्स ने कोटला पर पिछली जीत दो साल पहले 21 अप्रैल 2013 को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ ही हासिल की थी और टीम को एक बार फिर इस टीम के खिलाफ अपने मैदान पर जीत दर्ज करने की उम्मीद है।

दिल्ली ने पिछले साल भी कोटला में खेले गये सभी पांच मैच गंवाए थे जबकि इस साल भी टीम यहां अपने पहले दो मैचों में हार का सामना कर चुकी है। दिल्ली के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार से चार अंक हैं। मुंबई इंडियन्स की हालत भी काफी अच्छी नहीं है।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने अपने अभियान की शुरूआत लगातार चार हार के साथ की लेकिन पिछले मैच में रायल चैलेंजर्स बंगलुरु को हराकर टीम आईपीएल-आठ में खाता खेलने में सफल रही। मुंबई के पांच मैचों में सिर्फ दो अंक हैं। दिल्ली को अपने अहम खिलाड़ियों के फार्म में नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सलामी बल्लेबाज श्रेयष अय्यर अच्छी फार्म में हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में टीम की ओर से अब तक सर्वाधिक 144 रन बनाए हैं। कप्तान जेपी डुमिनी, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण टीम दबाव में नजर आ रही है।
एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार