ICC Test Rankings: इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच द ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले के बाद आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं दो आईसीसी रैंकिंग में टॉप रैंक वाले गेंदबाज बने हैं।
नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पछाड़ने के बाद से बुमराह अकेले ही टॉप पर बने हुए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज को 1-1 से बराबर करने में अहम भूमिका निभाने के बाद हेनरी टॉप पर पहुंच गए हैं।
जैक काउई (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) के बाद हेनरी न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे और इसके साथ ही उन्होंने 36 साल का सूखा खत्म कर दिया।
हेनरी के रेटिंग पॉइंट्स 870 हो गए हैं, जो किसी कीवी खिलाड़ी द्वारा तीसरे सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं।
MATT HENRY - JOINT NUMBER 1 TEST BOWLER IN THE WORLD.
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 24, 2026
JOE ROOT - NUMBER 1 TEST BATTER IN THE WORLD.
Major changes in Test Ranking pic.twitter.com/PyIccfyysn
इसके अलावा जो रूट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। ओवल में हुए दूसरे टेस्ट में रूट ने 46 और 77 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते दो स्थान के फायदे के साथ वह साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ट्रैविस हेड को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में काफी बदलाव आया है। हाल ही में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र (दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें), डेरिल मिचेल (पांच स्थान ऊपर चढ़कर 16वें), ग्लेन फिलिप्स (आठ स्थान ऊपर चढ़कर 31वें) और हेनरी निकोल्स (13 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें) को फायदा हुआ है।