आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यूजीलैंड के स्टार गन गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) चोटिल होने के कारण विश्व कप के बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मैट हेनरी को बीते बुधवार (1 नवंबर) को पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दाहिनी हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी जिससे वह उभर नहीं सके हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि अचानक मैट हेनरी का विश्व कप से बाहर हो जाना न्यूजीलैंड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि यह कीवी गेंदबाज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहा था। वह न्यूजीलैंड के लिए 7 मैचों में 11 विकेट चटका चुके थे, लेकिन अब इंजर्ड होने के कारण टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबलें बिल्कुल भी नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने हाल ही में मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की इंजरी को देखते हुए बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमीसन को अपनी विश्व कप की टीम में शामिल किया था ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के अगले मुकाबले में वह मैदान पर नजर आ सकते हैं। कीवी टीम के खिलाड़ी विश्व कप में लगातार चोटिल हो रहे हैं जिस वजह से उनकी टीम का बैलेंस काफी बिगड़ गया है।

आपको बता दें कि मैट हेनरी के अलावा फर्ग्यूसन और कप्तान केन विलियमसन भी टीम के लिए पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि न्यूजीलैंड की टीम कठिन समय से कैसे पार पाती है।

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम- केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, काइल जेमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार