New Zealand Updated T20I Squad Vs India: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 (NZ vs IND 3rd T20) से पहले मेजबान टीम ने अपनी स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। गौरतलब है कि ये पांच मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड के लिए अब तक आसान नहीं रही है। उन्हें शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
न्यूजीलैंड ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी को टी20 स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। उन्हें आराम देने के लिए ये फैसला किया गया है। मैट हेनरी अब भारत के खिलाफ सीधा वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन भी तीसरे टी20 में एक्शन में नहीं दिखेंगे। उन्हें भी आराम देने का फैसला किया गया है। वो आखिरी दो टी20 मैचों के लिए ऑकलैंड में वापस टीम से जुड़ेंगे।
काइल जेमीसन को लेकर भी न्यूजीलैंड मैनेजमेंट ने बड़े फैसले लिए हैं। वो तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। इसके बाद टी20 स्क्वाड से रिलीज कर दिए जाएंगे। वो कैंटगरी में फोर्ड ट्रॉफी खेलेंगे। इसके बाद जेमीसन ODI सीरीज के लिए वापस लौटेंगे।
इन सब के बीच ब्लेयर टिकनर और जोश क्लार्कसन को कीवी टी20 स्क्वाड में जोड़ा गया है। टिकनर आखिरी तीनों ही टी20 के लिए न्यूजीलैंड टीम में आए हैं। वहीं क्लार्कसन ऑकलैंड में टीम में शामिल होंगे। वो चौथे और पांचवें टी20 के लिए कीवी स्क्वाड का हिस्सा बनेंगे।
बताते चलें कि मैट फिशर को वेलिंगटन टी20 (तीसरा टी20) के लिए कवर के तौर पर न्यूजीलैंड टीम में बुलाया गया है। इसके बाद वो वापस न्यूजीलैंड ए स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन (तीसरे टी20 से बाहर), ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन (चौथे-पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध), डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन (चौथे-पांचवें टी20 से बाहर), जैकब डफी, मैट फिशर (तीसरे टी20 के लिए कवर)।