मुंबई, 15 फरवरी| आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने कहा है कि आगामी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली से निपटने के लिए मेहमानों को उनके दिमाग में तकनीक को लेकर शक पैदा करना होगा। कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। इसी के साथ वह चार टेस्ट श्रृंखलाओं में लगातार चार दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। OMG: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को

Advertisement

कोहली की कप्तानी में टीम भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और लगातार 19 टेस्ट मैचों मे अजेय रही है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का पहला टेस्ट 23 फरवरी से शुरू होगा। मैक्सवेल का मानना है कि कोहली इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके अनुसार कोहली को रन आउट करने से या उनके किसी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो जाने से उनके दिमाग में संशय की स्थिति पैदा होगी और इससे आस्ट्रेलियाई टीम को उनसे निपटने में मदद मिलेगी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, "मैं नहीं मानता कि यह किसी तकनीक या ऐसी ही कोई और बात है। मेरा इतना मानना है कि वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।" उन्होंने कहा, "खिलाड़ी इस तरह की फॉर्म में होते हैं जब उनके लिए सब कुछ आसान होता है। और, यही कोहली के साथ हो रहा है।" मैक्सवेल ने कहा, "अगर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होते हैं या रन आउट होते हैं, तो यह उनके दिमाग में शक पैदा कर सकता है।" VIDEO: टी- 20 टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने किया धमाल, जमाए लगातार तीन छक्के

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम शुरुआती टेस्ट मैचों में उनके दिमाग में शक पैदा कर सकें और उन्हें उनकी तकनीक के बारे में सोचने पर विवश कर सकें।" कोहली की निरंतरता के बारे में मैक्सवेल ने कहा, "हम पिछले कुछ महीनों से उनका खेल देख रहे हैं। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसकी केवल प्रशंसा की जा सकती है।" उन्होंने कहा, "वह निरंतरता के साथ खेल रहे हैं और शतक बना रहे हैं जैसा कि वह अपने शुरुआती करियर में अधिक नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, अब वह दोहरे शतक बना रहे हैं और देश के लिए मैच जीत रहे हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार