भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का कहना है कि अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहते हैं तो उनकी जगह मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को शामिल किया जाना चाहिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा था, "शुभमन चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं लेकिन वह सीरीज के शीर्ष मुकाबलों में शामिल हो पाएंगे कि नहीं यह कहना मुश्किल है।"

Advertisement

भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर ने कहा, "यह मयंक और केएल राहुल के लिए बड़ा अवसर है। हालांकि मयंक मेरी पहली पसंद होंगे। उनका करियर अबतक शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया में दो खराब पारी के बाद मयंक को बाहर किया गया था लेकिन मुझे भरोसा है कि वह इस अवसर के लिए उत्सुक होंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "पांच मैचों की यह बड़ी सीरीज है जो क्रिकेटरों का करियर बना और बिगाड़ सकती है। मुझे लगता है कि राहुल भी मध्यक्रम में फिट बैठ सकते हैं।"

शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे और उन्होंने 28 तथा आठ रन बनाए थे।

डब्लूटीसी फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करने पर शुभमन पर सवाल उठे थे और पूर्व चयनकर्ता गगन खोडा ने कहा था कि शुभमन को ओपनिंग के बजाए मध्यक्रम में उतरना चाहिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार