Mayank Yadav Five Wicket Haul Vs J&K:  भारतीय तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) अपनी तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, मयंक मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। वो दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने बीते शनिवार, 14 नवंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के पूरे 5 विकेट झटके।

मयंक ने खोला विकेटों का पंजा: 24 वर्षीय मयंक यादव अपनी पहली ही गेंद से शानदार लय में दिखे। उन्होंने दूसरी लीगल गेंद पर विपक्षी कैप्टन शुभम खजूरिया को आईना दिखाया और अपनी रफ्तार से हैरान करके बोल्ड किया। मयंक की गेंद जैसी ही स्टंप्स से टकराई, वो जमीन से उखड़ गया और गुलाटी मारकर दूर जाकर गिरा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक ने विव्रांत शर्मा को भी कैच आउट कराया।

इसके बाद जब मयंक अपना दूसरा ओवर करने आए तब पहली गेंद पर अब्दुल समद ने उन्हें चौका लगाया। हालांकि मयंक ने दूसरी ही गेंद पर उनसे बदला लिया और समद को भी सर्कल में ही कैच आउट करा दिया। खास बात तो ये है कि मयंक ने अपने दूसरे ओवर में भी दो विकेट झटके। उन्होंने पांचवीं गेंद पर रिधम शर्मा को बाउंड्री के करीब कैच आउट करवाया।

इसके बाद मयंक ने अपने तीसरे ओवर में विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने बृजेश शर्मा को बोल्ड करके आउट किया। उनकी आग उगलती गेंद एक बार फिर जैसे ही स्टंप्स से टकराई, वो उखड़कर जमीन पर गिरी। तो ऐसे मयंक ने जम्मू-कश्मीर के खेमे में हड़कंप मचाया और 3 ओवर में महज़ 14 रन देकर 5 विकेट झटके। BCCI Domestic ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है। आप इसे नीचे देख सकते हो।

न्यूजीलैंड में भी जीता दिल: मयंक यादव ने SMAT से पहले मौजूदा न्यूजीलैंड टूर पर भी दो टी20 मुकाबले खेले। वहां की हरी पिचों पर भी मयंक असरदार दिखे। उन्होंने 2 मैचों में न्यूजीलैंड के 4 विकेट झटके। 24 वर्षीय मयंक धीमे-धीमे भारतीय टी20 टीम के एक अहम सदस्य बन रहे हैं। वो अपनी तेज रफ्तार गेंदों को लगातार बेहतर लाइन लेंथ डिलीवर करते हैं, तो टीम इंडिया के परमानेंट मेंबर बन सकते हैं। उन्होंने अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

दिल्ली ने जीता मुकाबला: इंदौर के मैदान पर आयुष बडोनी की कैप्टेंसी में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। उन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट खोए और 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। दिल्ली  के लिए प्रियांश आर्य (29 गेंदों पर 58 रन) और हिम्मद सिंह (26 गेंदों पर नाबाद 63 रन) ने अर्धशतक लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर के लिए यावर हसन खान ने 61 गेंदों पर 70 रन ठोके। हालांकि दूसरा कोई बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका। वो 19.2 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हुए। तो ऐसे दिल्ली ने ये मुकाबला पूरे 103 रन से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार