Meg Lanning Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का सातवां मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स (UP-W vs DC-W) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में यूपी की कैप्टन मेग लैनिंग (Meg Lanning) एक साथ कई खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।

Advertisement

WPL में 1000 रन: 33 साल की मेग मैनिंग दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अगर 4 रन बना लेती हैं तो वो महिला प्रीमियर लीग में अपने हजार रन पूरे करे लेंगी और ये कारनामा करने वाली सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। अब तक सिर्फ नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने ही WPL में हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर को पछाड़ने का मौका: यूपी वॉरियर्स की कैप्टन मेग लैनिंग DC के सामने अगर 21 रनों की पारी खेलती हैं तो वो मुंबई इंडियंस की कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी हरमप्रीत कौर को पीछे छोड़ देंगी और महिला प्रीमियर लीग में दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ बन जाएंगी। जान लें कि फिलहाल मेग लैनिंग के नाम WPL में 29 मैचों में 996 रन दर्ज हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 30 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड MI की ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट के नाम दर्ज है, जिन्होंने 31 मैचों में 1101 रन बनाए हैं।

WPL में सबसे ज्यादा पचास: मेग लैनिंग ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक 9 अर्धशतक ठोके हैं। यूपी की ये नई कैप्टन अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी पचास का आंकड़ा छूती है तो वो WPL में हरमनप्रीत के रिकॉर्ड की बराबरी करके सर्वाधिक पचास बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएगी। फिलहाल मेग के नाम 29 मैचों की 29 पारियों में 9 अर्धशतक दर्ज हैं, वहीं हरमनप्रीत कौर ने 30 मैचों की 29 पारियों में 10 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूपी वॉरियर्स की पूरी स्क्वाड: मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, सिमरन शेख, शिप्रा गिरी (विकेट कीपर), क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, डिएंड्रा डॉटिन, श्वेता सेहरावत, चार्ली नॉट, शिखा पांडे, गोंगडी त्रिशा, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, क्लो ट्राईऑन, सुमन मीना।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार