Meg Lanning Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार, 10 जनवरी को यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की नई कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) इतिहास रचते हुए एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं।

Advertisement

WPL में 1000 रन: 33 साल की मेग लैनिंग गुजरात जायंट्स के खिलाफ अगर 48 रनों की पारी खेलती हैं तो वो WPL में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ WPL टूर्नामेंट में हज़ार या उससे ज्यादा रन बनाने वालीं दुनिया की सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। जान लें कि फिलहाल इंग्लैंड की दिग्गज ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने ही ये कारनामा किया है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 30 मैचों में 44.82 की औसत और 141.81 की स्ट्राइक रेट से 1031 रन बनाए हैं। बात करें अगर मेग लैनिंग की तो उनके नाम WPL के 27 मैचों में लगभग 40 की औसत से 952 रन दर्ज हैं।

Advertisement

एलिस पेरी को पछाड़ने का मौका: यूपी की कैप्टन मेग लैनिंग के पास आरसीबी की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी को पीछे छोड़कर WPL की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है। अगर वो गुजरात जायंट्स के खिलाफ 21 रनों की पारी खेलती हैं, तो वो WPL में अपने 973 पूरे करके ये मुकाम हासिल कर लेंगी।
 
WPL में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • नेट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस) - 30 मैचों में 1031 रन
  • एलिसे पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 25 मैचों में 972 रन
  • मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स/यूपी वॉरियर्स) - 27 मैचों में 952 रन
  • हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) - 28 मैचों में 871 रन
  • शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) - 27 मैचों में 865 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

यूपी वॉरियर्स की पूरी स्क्वाड: मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, सिमरन शेख, शिप्रा गिरी (विकेट कीपर), क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, डिएंड्रा डॉटिन, श्वेता सेहरावत, चार्ली नॉट, शिखा पांडे, गोंगडी त्रिशा, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, क्लो ट्राईऑन, सुमन मीना।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार