उत्तर प्रदेश के बिजनौर की बेटियाँ बेटो से आगे निकल गयी है। नगीना तहसील क्षेत्र के कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चार मार्च से न्यूजीलैंड में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप टीम के लिए चयन किया गया। विश्वकप से पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 फरवरी को 20-20 और 11,14,16,22 और 24 फरवरी को एक दिवसीय मैच की श्रृंखला भी खेलेंगी।

Advertisement

भारतीय टीम में मेघना के चयन से परिजनो और कस्बे में जश्न का माहौल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज के नेतृत्व में आलराउंडर मेघना सिंह मध्यम गति की तेज गेंदबाज व बल्लेबाज है। बेहद सटीक गेंदबाजी ओर शानदार बल्लेबाजी उनका अचूक अस्त्र है।

Advertisement

मेघना सिंह का न्यूजीलैंड विश्वकप मे चयन होने के बाद मेघना सिंह ने फोन पर बताया कि वह अपना शतप्रतिशत देने का प्रयास करेगी और न्यूजीलैंड से विश्वकप लेकर अपने देश लौटेगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार