मेलबर्न, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| हरफनमौला खिलाड़ी डेनिएल क्रिस्टियन के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को यहां मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से मात देकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के आठवें सीजन का खिताब जीत लिया। रेनेगेड्स की टीम ने पहली बार बीबीएल ट्रॉफी जीती है। रेनेगेड्स ने पहली पारी में पांच विकेट के नकसान पर 145 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। क्रिस्टियन को नाबाद 38 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेनेगेड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 16 रनों के कुल योग पर मार्कस हैरिस (12) के रूप में पहला विकेट खोया। रेनेगेड्स के नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और 10.2 ओवर में ही उसका स्कोर पांच विकेट पर 65 रन हो गया। 

Advertisement

इसके बाद, क्रिस्टियन ने टॉम कूपर के साथ मिलकर अपनी टीम की लड़खड़ाती पारी को संभला और छठे विकट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कूपर ने दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों को योगदान दिया। 

क्रिस्टियन ने 30 रनों की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। 

स्टार्स की ओर से एडम जम्पा और जैक्सन बर्ड ने 2-2 विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की शुरुआत बहुत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (39 रन) ने बेन डंक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की बड़ी सोझेदारी की। 

Advertisement

कैमरन ब्वॉयस ने स्टोइनिस को आउट करने रेनेगेड्स को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इसके बाद, स्टार्स का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

रेनेगेड्स ने जबरदस्त वापसी की और महज 5 ओवर के अंदर 17 रन के अंतराल में स्टार्स के 7 विकेट गिरा दिए। 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाने वाले डंक भी अपनी टीम को संभाल नहीं पाए। 

क्रिस्टियन, ब्वॉयस और क्रिस ट्रिमेन ने रेनेगेड्स की तरफ से दो-दो विकेट लिए जबकि हैरी गुर्नेई को एक विकेट मिला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार