बिग बैश लीग 2023-24 से एक दुखदायी बड़ी खबर आयी है। मेलबर्न स्टार्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर (Sam Harper) को पास के अस्पताल ले जाना पड़ा क्योंकि आज नेट सेशन के दौरान उन्हें एक गेंद सिर में लग गयी। चोट लगने के बाद उन्हें एंबुलेंस में तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हार्पर होश में थे और उनकी हालत स्थिर है। इस घटना ने फिल ह्यूज घटना की याद दिला दी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के एक स्थानीय पत्रकार ने शुक्रवार दोपहर को घरेलू दर्शकों के सामने मैच नंबर 28 के लिए मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला होने से एक दिन पहले इसकी पुष्टि की। 27 साल के सैम हार्पर, जिन्हें एमसीजी नेट सेशन के दौरान उनके सिर पर चोट लग गयी थी। हालांकि वो भाग्यशाली थे कि उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद एमसीजी में नेट सेशन तुरंत रद्द कर दिया गया लेकिन मेलबर्न स्टार्स का सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ आगामी मैच कल है। सैम की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पीटर को बीबीएल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। 

Advertisement

वहीं मेलबर्न स्टार्स ने अपने बयान में कहा कि, "आज शाम एमसीजी में ट्रेनिंग के दौरान बल्लेबाजी करते समय सैम हार्पर के सिर में चोट लग गई और उन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। हम चाहते हैं कि आप इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। क्लब जानकारी मिलने पर आगे के अपडेट उपलब्ध कराएगा। इससे पहले भी हार्पर को जनवरी 2020 में बीबीएल में चोट लग गयी जब वह होबार्ट हरिकेंस के गेंदबाज नाथन एलिस से टकरा गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसे पहले 2017 में शेफील्ड शील्ड गेम के दौरान कीपिंग करते समय उन्हें बल्ले से चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में लेकर जाना पड़ गया था। 

Also Read: Live Score

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने बीबीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 80 मैचों में 132.91 की स्ट्राइक रेट से 1470 रन अपने नाम किये हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक देखने को मिले है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार