मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मंगलवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध होंगे या नहीं? यह सवाल MI फैंस के मन में बना हुआ है। अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो बता दें कि खुद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हार्दिक पांड्या का एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें वो गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले से पहले जमकर प्रैक्टिस करते दिखे हैं। MI फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि हार्दिक पूरी तरह फिट दिख रहे हैं और बैटिंग और बॉलिंग दोनों की प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं।
बताते चलें कि हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण मुंबई इंडियंस का पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे जहां दिल्ली कैपिटल्स ने MI की टीम को 18.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से धूल चटाई। इस मुकाबले में मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम पाइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर पहुंच गई है। उनके खाते में अपने शुरुआती दो मुकाबलों के बाद एक जीत और एक हार दर्ज है।
ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि हार्दिक पांड्या एक बार फिर पूरी तरह फिट होकर टीम की कैप्टेंसी संभाले और गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हराकर दो पॉइंट्स भी हासिल करें। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या फिट नहीं होते, तो ऐसे में एक बार फिर टीम की कैप्टेंसी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।