आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस (MI) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पिछले हफ्ते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने से पहले मुंबई को लगातार आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। MI टीम मैनेजमेंट ने पूरे सीजन अपने XI में कई बदलाव किए। 

Advertisement

हालांकि, टीम में होते लगातार बदलावों के बावजूद एक खिलाड़ी जो अभी तक टीम में नहीं है। वह है महान सचिन तेंदुलकर का बेटा युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर। इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए पांच गेम शेष बचे हैं, क्या जूनियर तेंदुलकर आईपीएल में डेब्यू करेंगे? श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस संभावना पर बातचीत की है।

Advertisement

महेला ने कहा, 'खैर, मुझे लगता है कि टीम में हर कोई एक विकल्प है। हम देखेंगे कि चीजें कैसे चलती हैं। यह मैच-अप के बारे में है और हम कैसे मैच जीत सकते हैं और हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमें सही मैच-अप मिले।'

महेला जयवर्धने ने आगे कहा, 'हर खेल एक आत्मविश्वास की चीज है, हम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे और यह एक साथ जीत हासिल करने और आत्मविश्वास वापस पाने के बारे में है। यह सबसे अच्छे लोगों को मैदान में रखने के बारे में है। अगर अर्जुन उनमें से एक है, तो हम इस पर विचार करेंगे। हां, लेकिन यह सब हमारे द्वारा डाले गए कॉबिंनेशन पर निर्भर करता है।'

 

Advertisement

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपने राज्य की ओर से डेब्यू किया। हालांकि, उन्होंने अभी तक टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू नहीं किया है। शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई की मुकाबला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार