Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार (8 अप्रैल) को खेला जाएगा। MI ने अब तक सीजन में सिर्फ एक मैच खेला है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स दो मैच खेल चुकी है जिसमें उन्हें एक में हार और एक में जीत हासिल हुई है।

इस मुकाबले में आप चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ पर दांव खेल सकते हैं। ऋतुराज अच्छी फॉर्म में हैं और लगातार उनके बैट से रन भी निकले हैं। पिछले मैच में गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के क्वालिटी बॉलिंग लाइनअप के सामने 31 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 57 रन बनाए थे। वह दो मैचों में अब तक कुल 142 रन ठोक चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर डेवोन कॉनवे या तिलक वर्मा को चुना जा सकता है। तिलक वर्मा ने अपने पिछले मैच में नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी। 

MI vs CSK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 08 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

MI vs CSK, Pitch Report

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद करती है। पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन के आस-पास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।

MI vs CSK Team News

चेन्नई सुपर किंग्स - मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेन स्टोक्स एड़ी में दर्द है। वह मुकाबला मिस कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस - मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रैक्टिस के दौरान जोफ्रा आर्चर चोटिल हो गए हैं। उनका यह मुकाबला खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

MI vs CSK Head-to-Head

कुल - 34
मुंबई इंडियंस - 20
चेन्नई सुपर किंग्स - 14

MI vs CSK: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा(उपकप्तान), शिवम दुबे
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, मोईन अली, कैमरून ग्रीन
गेंदबाज- , राजवर्धन हैंगरगेकर, अरशद खान

Mumbai Indians Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर/जेसन बेहरेनडॉर्फ, अरशद खान

Chennai Super Kings Probable Playing XI 

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स/ड्वेन प्रीटोरियस, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार