MI vs DC: ऋषभ पंत ने रोहित को लगाई गुदगुदी, 'हिटमैन' ने भी लिया मजे

Updated: Tue, Apr 20 2021 21:09 IST
Cricket Image for Mi Vs Dc Rishabh Pant And Rohit Sharma Funny Moments During Toss (Image Source: Google)

MI vs DC: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने सामने है। इस मैच में टॉस के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था।

ऋषभ पंत ने मस्ती करते हुए रोहित शर्मा के पेट पर गुदगुदी लगाई थी। पंत की ये शरारत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी बीच इंटरव्यू ऋषभ पंत का ध्यान भटकाने की कोशिश की थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की टीम ने सधी हुई शुरुआत की लेकिन बाद में एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद मैच से उसकी पकड़ कमजोर हो गई। खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें