MI vs DC: ऋषभ पंत और रोहित शर्मा पिछले काफी समय से भारत के लिए एक साथ खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया हो या पर्सनली दोनों ही से एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच ऐसी ही एक और घटना शारजाह के मैदान पर हुई।

Advertisement

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच से पहले टॉस पर दोनों खिलाड़ियों को एकसाथ मस्ती करते हुए देखा गया। मैच रैफरी ने सिक्का उछाला ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद उन्होंने मैच रेफरी को अपने फैसले के बारे में बताया लेकिन रोहित इस बात से अनजान थे।

Advertisement

रोहित को लगा कि पंत ने उनकी टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए कहा है। रोहित ने जब पंत से इसी के बारे में पूछा, तो डीसी कप्तान ने एक बार फिर अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने वाले हैं।" इसने रोहित शर्मा के साथ सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए यह एक महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि उन्होंने अपने 11 मैचों में से सिर्फ पांच जीते हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन वे एक और जीत के साथ शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार