MI vs KKR: आईपीएल 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वेंकटेश अय्यर ने एकबार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया। वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 53 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया है।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर काफी फियरलेस क्रिकेट खेल रहे थे और अपनी इस पारी में उन्होंने तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। वेंकटेश अय्यर का सबसे खास छक्का वह था जो उन्होंने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर लगाया था। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर बिना हेल्मेट पहने हुए आगे बढ़े और क्रुणाल पांड्या की गेंद को स्टेडियम पार पहुंचा दिया। 

Advertisement

क्रुणाल पांड्या का यह छ्क्का इतना दमदार था इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि डगआउट में बैठे केकेआर के सभी सदस्य इस छक्के के बाद झूम उठे थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। 

मुंबई के लिए सर्वाधिक 55 रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, चौथे नंबर काबिज मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर खिसक गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार