इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार, 29 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मुंबई के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, यहां लगभग 70 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की संभावना है, लेकिन मैच में बारिश के खलल डालने का कोई खतरा नहीं है। तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और शाम तक ये घटकर 27 डिग्री हो जाएगा। जाहिर है कि मैच के दौरान बारिश नहीं होगी ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.4 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद से 7 विकेट से जीता। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन ठोके थे, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो मैच रन चेज और दो मैच रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां आखिरी मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया था जो कि मेहमान टीम CSK ने 207 रन डिफेंड करके 103 रनों से जीता।