चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में 48 घंटे से भी कम का समय बचा है और कई दिग्गज पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों को लेकर अपनी भविष्यवाणियां भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भविष्यवाणी की है कि भारत आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतेगा और रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे।

Advertisement

क्लार्क की ये भविष्यवाणी तब आई है जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में 3-0 की जीत के बाद टूर्नामेंट में उतरेगा। रोहित ने सीरीज़ के दौरान फॉर्म में वापसी की और कटक वनडे में 90 गेंदों पर 119 रनों की शानदार पारी खेली। पिछले कुछ महीनों में काफ़ी संघर्षों का सामना करने के बाद, भारतीय कप्तान 3 मैचों में 122 रन बनाने में सफल रहे। ऐसे में अगर क्लार्क की ये भविष्यवाणी सच साबित हो जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए क्लार्क ने कहा, "खैर, मैं कह रहा हूं कि भारत (चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने जा रहा है। मैं उनके कप्तान के साथ जा रहा हूं, जो फिर से फॉर्म में हैं। अगर आप टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का नाम पूछेंगे तो मैं रोहित शर्मा का नाम लूंगा। उन्हें फिर से रन बनाते देखना अच्छा लगा। मुझे लगता है कि भारत को निश्चित रूप से उनकी जरूरत है।"

चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। 10 मैचों में भारतीय कप्तान ने 53.44 की औसत से 481 रन बनाए हैं और उनके नाम एक शतक और 4 अर्द्धशतक हैं। वो टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए भी अपनी पसंद बताई। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए क्लार्क ने जोफ्रा आर्चर को चुना और उन्हें लगता है कि इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज सुपरस्टार है।

क्लार्क की ये भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है ये तो हमें आने वाले दो हफ्तों में पता चल ही जाएगा लेकिन भारत के लिहाज से सचमुच रोहित शर्मा एक ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार