एमसीजी में रविवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की बल्लेबाजी एक बार फिर से विफल रही, जिसे लेकर पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जो रूट की टीम पर कटाक्ष किया है। उन्होंने आगे कहा कि केवल एक चीज वह सही कर रहे है कि समय पर मैदान में खेलने आ जाते हैं। इसके अलावा उनसे कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है।

Advertisement

इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन 185 रनों पर समेट दिया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए थे और मिशेल स्टार्क ने दो विकेट अपने नाम किए, जिससे विरोधी टीम हार के कगार पर पहुंच गई।

Advertisement

इंग्लैंड ने गाबा में शुरुआती टेस्ट नौ विकेट से गंवा दिया था, जिसके बाद एडिलेड ओवल में 275 रन की करारी हार हुई। अब बॉक्सिंग डे टेस्ट में हारने से एशेज पर फिर से कब्जा करने की उनकी उम्मीद खत्म हो जाएगी।

डेलीमेल ने वॉन के हवाले से कहा, "इंग्लैंड की टीम ने चयन और रणनीति दोनों में बहुत गलती की है, जिसका अंजाम हमारे सामने है।

ऑस्ट्रेलिया में 2002 एशेज श्रृंखला में तीन शतकों सहित 600 से अधिक रन बनाने वाले 47 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के करो या मरो के मैच से बाहर करने के फैसले पर रूट की आलोचना की।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार