इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो आए दिन दुनिया भर में चल रही क्रिकेट घटनाओं पर अपने विचार देते रहते हैं।

Advertisement

इसी बीच वॉन ने एक निजी क्रिकेट पोर्टल को खास इंटरव्यू में देते हुए कई दिलचस्प सवाल के जवाब दिए। इसमें से मजेदार सवालों में से एक रहा था कि माइकल वॉन किसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक करना चाहते है जिसका जवाब देते हुए उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का नाम लिया था।

इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें वो लोग पसंद नहीं जो उन्हें गाली देते है, या फिर उनके खिलाफ कुछ बोलते है या फिर उनका हैंडल सही नहीं रहता है।

इसके बाद उन्होंने भारत के तीन बड़े सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात किया।

वॉन से जब यह पूछा गया कि अगर वो आईपीएल खेलते तो किस खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना चाहते है।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि रोहित एक बेहतरीन कप्तान है। वो जैसी रणनीति बनाते है वो बहुत ही लाजवाब होती है और वो खुद को रोहित के साथ ही देखते है।

इसके बाद जब वॉन से महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि टी-20 में धोनी एक माहिर कप्तान है और सर्वश्रेष्ठ है। धोनी जे जो टीम के लिए किया है वो बेहद सराहनीय है। विराट कोहली एक बेहतरीन टेस्ट कप्तान है लेकिन सभी फॉरमेट को देखें तो धोनी सबसे आगे है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार